Advertisement

देवास गेट बस स्टैंड के सामने बनेगा स्मार्ट टॉयलेट, महापौर टटवाल ने देखी जगह

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देवासगेट बस स्टैंड के सामने स्मार्ट टॉयलेट बनाया जाएगा। महापौर मुकेश टटवाल ने गुरुवार को देवास गेट बस स्टैंड का मुआयना किया और यात्रियों, श्रद्धालुओं की सुविधा स्वच्छता को देखते हुए स्मार्ट टॉयलेट बनाने के निर्देश दिए।

Advertisement

गौरतलब है कि देवास गेट बस स्टैंड शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऑटो स्टैंड पर महापौर ने ड्राइवर और आम शहरी से भी बात की। इन्होंने भी मौजूदा यूरिनल की फ्लशिंग ठीक से नहीं होने की शिकायत की।

यह भी निर्देश दिए: स्मार्ट टॉयलेट बनने तक वर्तमान यूरिनल की नियमित एवं प्रभावी सफाई करें। पॉपिंग मशीन से सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग किया जाए। दुर्गंध एवं गंदगी की समस्या के प्रभावी निदान के निर्देश दिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें