कार की टक्कर से बाइक चालक का दाहिना पैर फ्रैक्चर, भर्ती

उज्जैन। तराना में शुक्रवार रात को कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से कार भगा ले गया। आसपास के ग्रामीणों ने घायल को सरकारी एंबुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में गुराडिय़ा निवासी 35 वर्षीय कालूसिंह पिता खेमाजी का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। उसने बताया पत्नी का निधन हो चुका है परिवार में वह अकेला है व बेलदारी करता है। शुक्रवार शाम बाइक से ससुराल शाजापुर जा रहा था।कार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस मंगवाकर उज्जैन भिजवाया। अस्पताल के रिकार्ड के अनुसार कालूसिंह को रात 11:30 बजे भर्ती किया है।
जुलूस आगे निकालने की बात पर मारपीट
उज्जैन। ग्राम बैजनाथखेड़ी में गणेश विसर्जन के लिए जुलूस को आगे निकालने की बात पर आरोपियों ने मारपीट की। तीन लोगों को चोट आई है। गुर्जर समाज और बलाई समाज के लोग गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। गुर्जर समाज का जुलूस आगे था। बलाई समाज के लोगों ने आगे निकलने की कोशिश की जिसपर मारपीट हो गई। घटना में बैजनाथ खेड़ी निवासी विशाल पिता मोहनलाल जोगिया, अभिषेक पिता हरिराम और अंकित पिता कमल को चोट आई है। विशाल की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।









