रेलवे चलाएगा तीन जोड़ स्पेशल ट्रेन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। यात्रियों की डिमांड पर रेलवे तीन जोडी़ स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ये मुंबई सेंट्रल-धौलपुर, बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर एवं उधना-कानपुर सेंट्रल के बीच चलेंगी। मुंबई, यूपी राजस्थान की तरफ जाने वाले उज्जैन और आसपास के यात्री रतलाम स्टेशन से यह ट्रेन पकड़ सकते हैं। टिकट बुकिंग सोमवार से शुरू होगी।
पीआरओ मुकेशकुमार ने बताया 2 और 6 अक्टूबर को ट्रेन 09007 मुंबई सेंट्रल-धौलपुर स्पेशल मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। यह रतलाम रेलवे स्टेशन पर रात 9:15 बजे आएगी। अगले दिन सुबह 10:10 बजे धौलपुर पहुंचेगी। ट्रेन 09008 धौलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 03 एवं 07 अक्टूबर को धौलपुर से दोपहर 2:00 बजे चलेगी। सुबह 5:10 बजे रतलाम और इसी दिन शाम 4:.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी और आगरा कैंट स्टेशन पर ठहरेगी।
ट्रेन 09023 बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर स्पेशल 07 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11:00 बजे चलेगी। इसी दिन रात 09:15 बजे रतलाम और अगले दिन सुबह 10:10 बजे धौलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09024 धौलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 08 अक्टूबर को धौलपुर से दोपहर 2:00 बजे चलेगी। रतलाम सुबह 05:00 बजे पहुंचेगी। इसी दिन शाम 04:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी और आगरा कैंट स्टेशन पर रुकेगी।
03 अक्टूबर से 28 नवंबर तक ट्रेन 04168 उधना-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल हर शनिवारउधना से रात 11:25 बजे रवाना होगी। रविवार सुबह 5:20 बजे रतलाम और सोमवार को सुबह 10:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04167 कानपुर सेंट्रल-उधना स्पेशल 02 अक्टूबर से 27 नवंबर तक शुक्रवार रात १० बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी। शनिवार दोपहर 3:10 बजे रतलाम आएगी। अगले दिन रात 9:40 बजे उधना पहुंचेगी। ट्रेन को दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, फफूंद और झींझक स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया है।









