Advertisement

पंजाब : छात्रा से रेप का आरोप, यूनिवर्सिटी में आग, एलपीयू में छात्रों ने की तोडफ़ोड़

छात्रों ने दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम किया, डीआईजी बोले- एफआईआर दर्ज की

Advertisement

जालंधर, एजेंसी। पंजाब की फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)) में छात्रा से आरोप मामले में शनिवार रात शुरू हुआ हंगामा रविवार को भी जारी है। यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से कथित रेप के बाद सुसाइड की सूचना सोशल मीडिया ग्रुप्स में तेजी से वायरल हुई। मैसेज वायरल होने के बाद हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कैंपस में तोडफ़ोड़ की और एक हिस्से में आग लगा दी। इसके बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया।

पुलिस ने पहले कहा कि जांच में रेप का कोई मामला सामने नहीं आया है। मामला बढ़ता देख FIR की गई। DIG नवीन सिंगला ने कहा कि जांच के लिए SIT का भी गठन कर दिया है, जिसमें 5 सदस्य स्टूडेंट्स हैं। स्टूडेंट्स ने कहा है कि FIR कॉपी मिलते ही हाईवे का जाम खोल दिया जाएगा। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी रेप के आरोपों को बेबुनियाद बताया। स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे अफवाह पर ध्यान न दें। यह यूनिवर्सिटी भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें