Advertisement

पर्युषण खत्म होते ही हरी सब्जियों के दाम उछले, बारिश की कमी भी जिम्मेदार

आवक घटी तो बढ़े सब्जियों के भाव, 40 से 80 रुपए किलो तक पहुंची कीमतें

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जैन समाज के पर्युषण पर्व खत्म होने के साथ ही सब्जियों के दाम ने उछाल मार दिया है। हालांकि कीमत बढऩे का बड़ा कारण अल्पवर्षा भी है। सब्जियों का उत्पादन कम है और दाम उछल रहे हैं।

दरअसल, इस बार बारिश उतनी बेहतर नहीं है, जितनी पिछले साल थी। पूरे जिले में ही करीब-करीब अल्पवर्षा की स्थिति है। इसका असर अब खेती पर भी दिखाई दे रहा है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से सब्जी फसलों की बोवनी कम है और ऐसे में सब्जियों के दाम ने तेजी पकड़ ली है। खेरची में इनके दाम एक सप्ताह में करीब-करीब दोगुने का उछाल आ गया है।

Advertisement

मालीपुरा-दौलतगंज सब्जी मंडी के विक्रेता सोहेल राइन बताते है कि सब्जियों के भाव 8-10 दिन पहले मौजूदा दाम से आधे थे। 30-40 रुपए किलो में मिलने वाली सब्जियां अब 70 से 80 रुपए प्रति किलो में बिक रही है। जसि तरह से आवक कम हो रही है,दाम आने वाले दिनों में और बढ़ जाएंगे। राइन के मुताबिक सब्जियों के भाव बारिश पर ज्यादा निर्भर रहते है। गौरतलब है की इस बार जिले में बारिश के हालात ठीक नहीं है। इस साल जिला अल्पवर्षा के संकट से जूझ रहा है।

नींबू 200 रुपए प्रति किलो पहुंचा

Advertisement

सब्जी विक्रेतादीपक माली ने बताया की धनिया के दाम थोड़े दिन पहले 20 रुपए किलो थे। अब 80 रुपए प्रति किलो है। ऐसी स्थिति नींबू की है। एक सप्ताह पहले तक 50 रुपए प्रति किलो में मिलने वाला नींबू अब 200 रुपए प्रति किलो है। चुनिंदा दुकानदार ही इसे बेच रहे हैं।

सब्जियां और दाम

श्रेणी सब्जी दाम इकाई
पत्तेदार सब्जी पालक 50–60 प्रति किलो
मेथी 80–100 प्रति किलो
धनिया 70–80 प्रति किलो
अन्य सब्जी गिलकी 50–60 प्रति किलो
तुरई 50–60 प्रति किलो
भिंडी 60–70 प्रति किलो
करेला 60–70 प्रति किलो
ग्वार फली 80–100 प्रति किलो
लौकी 40–50 प्रति किलो
कद्दू 40–60 प्रति किलो
सूरजना फली 100–120 प्रति किलो
बैंगन 40–50 प्रति किलो
टमाटर 40–50 प्रति किलो
आलू 15–20 प्रति किलो
प्याज 40–50 प्रति किलो
फूल गोभी 25–40 प्रति नग
सलाद चुकंदर 40 प्रति किलो
खीरा 50–60 प्रति किलो
गाजर 40 प्रति किलो
मूली 40 प्रति गड्डी
मिर्च शिमला मिर्च 80–100 प्रति किलो
हरी मिर्च 40–60 प्रति किलो
पीली मिर्च 40–60 प्रति किलो
नींबू 200 प्रति किलो

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें