Popup Image
Advertisement

बीड़ी सुलगाने के लिए माचिस जलाई, घर उड़ा, युवक झुलसा

गैस डिलीवरी बॉय केघर लीकेज एलपीजी सिलेंडर में धमाका

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। तिरुपति धाम कॉलोनी में रहने वाले गैस डिलीवरी बॉय के घर एलपीजी सिलेंडर में धमाका हो गया। सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी, उसने बीड़ी जलाने के लिए जैसे ही माचिस सुलगाई सिलेंडर फट गया। आग से मकान की दीवार टूट गई। युवक भी बुरी तरह झुलसा है। उसे बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है।

दरअसल, 22 साल का संदीप शिप्रा गैस एजेंसी में काम करता है। वह डिलीवरी बॉय है। शनिवार सुबह किचन में सिलेंडर लीक हो रहा था। गैस की बदबू आ रही थी। हालांकि यह कहां से आ रही थी इसका पता नहीं चल रहा था। सुबह 9 बजे बीड़ी जलाने के लिए जैसे ही संदीप ने माचिस सुलगाई, विस्फोट हो गया। यह इतना धमाकेदार था कि घर की दीवार ढह गई और एक तरफ का पूरा हिस्सा साफ हो गया। पिता मिश्रीलाल और परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां बर्नयूनिट में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। संदीप के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें