Popup Image
Advertisement

तिरुपतिधाम कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आईं दो बच्चियां

उज्जैन। तिरुपतिधाम कॉलोनी में छत पर खेल रही दो बालिकाएं हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं। दोनों को उपचार के लिए चरक भवन के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। बाद में एक को इंदौर रैफर कर दिया गया है।

Advertisement

दरअसल, घटना शुक्रवार दोपहर की है। कॉलोनी की 13 साल की आराध्या चौहान और मीनल जैन अपने मकानों की छत पर थीं। खेलते-खेलते आराध्या हाईटेंशन लाइन के पास चली गई और उसने तार पकड़ लिया। वह करंट की चपेट में आ गई। चीख सुनकर मीनल बचाने गई तो उसे भी करंट का झटका लगा।

दोनों की चीख सुनपरिजन छत पर पहुंचे और दोनों को पहले निजी अस्पताल ले गए, लेकिन एमएलसी (मेडिको लीगल केस) होने से चरक भवन की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। आराध्या ज्यादा झुलसी है। फिलहाल मीनल का बर्न यूनिट और आराध्या को इंदौर में उपचार दिया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें