Popup Image
Advertisement

उज्जैन दुग्ध संघ : उज्जैन में बनेगा 255 करोड़ रुपए का अत्याधुनिक डेयरी प्लांट

3 लाख लीटर दूध की रोजाना होगी प्रोसेसिंग, भविष्य में 5 लाख लीटर

Advertisement

उज्जैन। सीएम डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में उज्जैन को एक और सुविधा मिलने जा रही है। मक्सी मार्ग स्थित उज्जैन दुग्ध संघ परिसर में आधुनिक सुविधाओं वाला डेयरी प्लांट बनेगा। 255 करोड़ की लागत वाला यह प्लांट हर दिन 3 लाख लीटर दूध प्रोसेस करेगा। भविष्य में इसकी क्षमता 5 लाख लीटर रोजाना की जाएगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को भोपाल से वर्चुअली प्लांट का भूमिपूजन करेंगे।

उज्जैन डेयरी प्लांट में कच्चे दूध की प्रोसेसिंग के साथ वैल्यू एडेड प्रोडक्ट भी तैयार होंगेे। 170 करोड़ रुपए की राशि राज्य सरकार देगी, जबकि 85 करोड़ रुपए कर्ज के जरिये जुटाए जाएंगे। दो साल में यह बनकर तैयार होगा।

Advertisement

एक नजर में प्लांट

लागत – 255 करोड़ रुपए

Advertisement

टाइम- 2 साल

दूध – 1.50 लाख लीटर के पैकेट

दही- 25 हजार लीटर

लस्सी-छाछ- 10 हजार ली.

घी- 10 मीट्रिक टन

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें