Popup Image
Advertisement

अमित शाह बोले- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे, गोशालाओं को ₹101 करोड़

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त करेंगे। भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर हुए 11 जिलों के करीब 35 हजार गोपालकों के सम्मेलन में उन्होंने गोशालाओं को ₹101 करोड़ दिए। उज्जैन में बन रहे ₹255 करोड़ के डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन किया।

Advertisement

शाह भौंरी में IISER के अत्रि परिसर का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

शाह ने कहा- कांग्रेसी विरोध करते हैं, मैं हिसाब देने आया हूं

Advertisement

शाह ने कहा- कांग्रेसी हमारा विरोध करते हैं। मैं आज उनको हिसाब देने आया हूं। आपने 75 साल में देश में दूध का कुल उत्पादन 14 करोड़ 7 लाख टन पहुंचाया था। मोदी जी ने 10 साल में 25 करोड़ तक पहुंचाने का काम किया है

प्रति व्यक्ति दूध उत्पादन 2014-15 में 307 ग्राम था, अब 58 प्रतिशत बढ़कर 485 ग्राम हो गया। हमारा देश दुनियाभर में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश बना है। इसमें पहले 5 राज्य- उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र बीजेपी शासित हैं।

Advertisement

आपके बेटे-बेटी के लिए नशे की जगह नहीं होगी…

केंद्रीय मंत्री ने कहा- मेरी एक मीटिंग मुख्यमंत्री और गृह विभाग के साथ है। मध्यप्रदेश 31 दिसंबर 2029 के पहले नारकोटिक्स से मुक्त हो जाए, इस प्रकार की बारीक प्लानिंग आज करना चाहते हैं। अभिभावकों, विशेष कर माताओं से कहने आया हूं आपके बेटे-बेटी के लिए नशे की जगह नहीं होगी।

हालांकि, अफसरों के साथ ये बैठक रद्द हो गई है। अफसरों ने बताया कि शाह एक अर्जेंट मीटिंग में वर्चुअल जुड़े हैं, इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं करेंगे।

इससे पहले उन्होंने होटल ताज में सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और विश्वास सारंग के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा के नए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी भी मौजूद थे।

शुक्रवार रात ही भोपाल पहुंच गए थे शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 12 बजे के बाद भोपाल पहुंचे थे। हेलिपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनका स्वागत किया। यहां से वे होटल ताज लेक फ्रंट गए, जहां रात्रि विश्राम किया।

पशुपालक और दूध उत्पादक फोकस में
शाह का दौरा डेयरी सहकारिता विस्तार की रणनीति से भी जुड़ा है। अप्रैल 2025 में एनडीडीबी, मध्यप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और छह दुग्ध संघों के बीच सहयोग समझौता हुआ था। इसका मकसद एनडीडीबी के मैनेजमेंट में दुग्ध संघों का विस्तार करना है।

शाह ने कहा- नवप्रीत को तुर्किए से प्रत्यर्पित कराना ऐतिहासिक सफलता
केंद्रीय मंत्री शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- मोदी सरकार ने कुख्यात ड्रग तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्किए से भारत प्रत्यर्पित कराने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। उसने नवाब विर्क की फर्जी पहचान से तुर्किए की नागरिकता हासिल कर ली थी और अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी जारी रखी थी। हमारी एजेंसियों ने उसकी तलाश की और परत-दर-परत जांच करते हुए उसकी असली पहचान उजागर की। इसके बाद उसका प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया गया। आज उसे भारत वापस लाया गया है और ड्रग तस्करी व अन्य कथित अपराधों से जुड़े मामलों में जेल भेज दिया गया है। इस सफलता के लिए सभी एजेंसियों को बधाई।

कई कांग्रेस नेता नजरबंद
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले भोपाल में कई कांग्रेस नेता नजरबंद किए गए हैं। पुलिस को शाह के सामने इनके द्वारा प्रदर्शन किए जाने की आशंका थी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें