वृंदावन धाम कॉलोनी में चोरों की गश्त एक घर से सामान समेटा, तीन अन्य में घुसे

उज्जैन। नानाखेड़ा थाने की वृंदावनधाम कॉलोनी में बीती रात चोरों ने गश्त की। उन्होंने एक घर से सामान समेटा, जबकि तीन अन्य में वे घुसकर तलाशी ली।
दरअसल, बदमाशों ने ताले तो चार घर के चटकाए थे लेकिन सामान वे एक से ही ले जा सकें। जिस घर में वारदात हुई है,वह सेना से सेवानिवृत जवान मुकेश राठौर का है। वे रात ससुराल गए थे। लौटे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे थे और सामान बिखरा था। चोरों ने उनकी बंदूक और कारतूस पर भी हाथ आजमाए, पर इन्हें यूं ही छोड़ गए।
वे पड़ोस में रहने वाले दीपक राठौर की बाइक ले गए। यह बाइक दिनेश पंड्या के घर के सामने खड़ी थी। कॉलोनी के ही आदित्य के घर से बदमाश एक चेन, टॉप्स और १५ हजार रुपए नगद ले गए हैं। पास के ही एक अन्य मकान में भी चोर घुसे थे। पर वह वहां से क्या ले गए, यह पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।









