Popup Image
Advertisement

शाही मस्जिद के आसपास के रोड खोले, 7 दिन बाद राहत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आखिरकार सात दिन बाद पुलिस एवं प्रशासन ने शाही मस्जिद के आसपास के मार्ग खोल दिए हैं। इन रास्तों के शुरू हो जाने से आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, कंठाल चौराहा- छत्री चौक चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के लिए २६ सितंबर को इसके आसपास के कई रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया था। करीब सात दिन अब इन रास्तों को फिर से खोल दिया गया है।

Advertisement

सभी मार्ग पर टाइट बैरिकेडिंग, कड़ी चौकसी
सभी मार्ग पर बैरिकेडिंग टाइट रखी गई है और कड़ी चौकसी रखी जा रही है। भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और वे निगाह रखे हुए हैं। हालांकि संडे होने से बाजार करीब-करीब बंद से हैं और लोगों की आवाजाही भी कम ही है। सोमवार से ही सबकुछ पूर्ववत होने की उम्मीद है।

खड़े हनुमान पर संख्या घटी: टाइट बैरिकेडिंग के कारण खड़े हनुमान मंदिर आने वाले लोगों की संख्या घट गई है। पुजारी महेश बैरागी के अनुसार बैरिकेडिंग के कारण लोग कम संख्या में मंदिर तक पहुंच पा रहे हैं।

Advertisement

यह रास्ते थे बंद

  • पटनीबाजार-गोपाल मंदिर
  • गोपालमंदिर-कमरी मार्ग- केडी गेट
  • टंकी चौराहा- ढाबा रोड
  • कंठाल चौराहा-छत्रीचौक
  • टंकी चौराहा-छत्रीचौक
  • नईपेठ-छत्रीचौक

सीएसपी कोतवाली संजू चौहान ने बताया कि छत्रीचौक भी खोल दिया गया है। बस शाही मस्जिद के आसपास बैरिकेडिंग है। यहां के व्यापारी चाहें तो वह भी दुकान खोल सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें