छत के पतरे काटकर कलाली में घुसा चोर, कुछ ले जा नहीं पाया

उज्जैन। समीपस्थ ग्राम कायथा में मक्सी रोड स्थित कलाली में बीती रात टीन शेड का चद्दर काटकर चोरी की नीयत से अज्ञात दो बदमाश टिन शेड का चद्दर काटकर घुसे। आवाज सुनकर कलाली के अंदर सो रहे कर्मचारी उठे तो आरोपी मौके से भाग गए। घटना में कलाली से कोई सामान नहीं ले जा पाए। पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर को ड्राय डे होने के कारण दिन में कलाली बंद थी और रात को यह घटना हुई है।
घटनास्थल के पास से मिनी आयशर ट्रक लावारिस हालत में मिला है। आयशर के कर्मचारी आरोपी हो सकते हैं। जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार घटना 3 अक्टूबर की रात करीब दो से ढाई बजे के बीच की है। कलाली के अंदर करीब 5 कर्मचारी सो रहे थे। आवाज सुनकर वे उठे और बाहर निकले तब तक आरोपी मौके से भाग गए। कलाली के कर्मचारी उमेश पिता जगन्नाथ जायसवाल निवासी भावरकोल गाजीपुर यूपी की रिपोर्ट पर सेंध लगाने और गंभीर अपराध करने की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।









