Popup Image
Advertisement

पत्नी से बात करता था, चाकू मारकर घायल किया

उज्जैन। ढांचा भवन में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को परिजन ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रकरण दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना में ढांचा भवन निवासी तुषार भंडारी घायल हुआ है। तुषार में बताया वह मदन की पत्नी से बात करता था। मदन इसी पार पर विवाद करता था। आरोपी मदन यादव, सुमित यादव, पवन यादव और सत्तू यादव ने चाकू मारे।

Advertisement

हार्वेस्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

उज्जैन। देवास जिले के ग्राम सुंसर में हार्वेस्टर की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में महिला को चरक अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में ग्राम सुंसर निवासी 55 वर्षीय कांताबाई पति मांगीलाल नरवरिया की मौत हुई है। कांताबाई खेत पर काम कर रही है। आरोपी ड्राइवर ने हार्वेस्टर को रिवर्स लिया। जिससे हार्वेस्टर की चपेट में आने से कांताबाई गंभीर घायल हो गई और उसकी मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें