तस्कर ले जा रहे थे लकड़ी, डिप्टी रेंजर ने रोका तो बोला हमला

दो तस्कर हिरासत में, ट्रक भरकर लकड़ी जब्त
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद हैं। ट्रक में बबूल की लकड़ी ले जा रहे तस्करों को जब डिप्टी रेंजर ने नागझिरी के पास रोकने की कोशिश तो उन्होंने हमला बोल दिया। उन्होंने हार नहीं मानी और तस्कर और लकड़ी दोनों को पकड़ लिया।
दरअसल, ट्रक क्रंमाक एमपी 13 -2376 से लकड़ी उज्जैन लाई जा रही थी। डिप्टी रेंजर अनिल सेन सादे कपड़ों पर वाहनों पर नजर रख रहे थे। उन्होंने जब ट्रक रुकवाया तो तस्कर बड़ोदिया निवासी मेहरबान चौहान अपने साथी के साथ उनसे भिड़ गया। उसने हमला करने की कोशिश भी की। सेन ने हिम्मत नहीं हारी और अपने साथियों को सूचना दी।उन्होंने ट्रक की नागझिरी इंडस्ट्रियल एरिया के तरफ घेराबंदी की। इस बीच पीछे आ रहे सेन भी पहुंच गए और ट्रक जब्त कर लिया। आरोपी भी पकड़ लिए गए। लकडिय़ों को वनविभाग के नागझिरी स्थित डिपो में जमा कराया गया है।









