Popup Image
Advertisement

लेनदेन विवाद में गोली मारकर हत्या करने वाले को आजीवन कारावास

उज्जैन। 25 हजार रुपए के लेन-देन के विवाद में देसी पिस्टल से युवक की हत्या करने वाले युवक को न्यायालय ने आजीवन कारावास सुनाई है। गोली मारने की घटना 3 मार्च 2022 को उज्जैन में डी मार्ट के पीछे हुई थी।

Advertisement

उपनिदेशक अभियोजन राजेंद्र खाण्डेगर ने बताया कि लखन राठौड़ ने बासु से 25 हजार रुपए और रवि ठाकुर उर्फ शुभम ने लखन से 37 हजार रुपए उधार लिए थे। बासु ने रुपए लौटाने को कहा तो 2 मार्च 2022 को लखन नेे रवि से कहा उसे जो 37 हजार रुपए देना है उसमें से 25 हजार रुपए बासु को दे देना। रवि ने पैसे नहीं है कहते हुए लखन को अगले दिन डी मार्ट आकर बात करने को कहा। 3 मार्च 2022 को रवि और लखन डीमार्ट तरफ गए। बाइक रवि चला रहा था।

डीमार्ट के पीछे पार्लर के सामने दोनों में विवाद हुआ। लखन मुड़ा तो रवि ने देसी पिस्टल से उसके सिर में गोली मार दी। घायल लखन गिर गया तो आरोपी भाग गया। लखन को पंकज चौहान, किशन और अन्य लोगों ने उज्जैन अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे इंदौर रैफर कर दिया। इंदौर में 7 मार्च को सुबह लखन की मौत हो गई।

Advertisement

लखन को गोली मारने के आरोप में नागझिरी पुलिस ने जानलेवा हमला, एट्रोसिटी एक्ट और आयुध अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। इसी मामले में रवि को सजा सुनाई गई है। पैरवी ईश्वरसिंह केलकर ने की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें