Popup Image
Advertisement

1222 में से 1107 को मौके पर ही दिया सरकारी योजनाओं का लाभ

नगर निगम के छह जोन दफ्तर में लगे सेवा सेतु शिविर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नागरिकों को नगरनिगम सेवाओं की सुविधा देने के लिए रविवार को 6 जोन दफ्तर में लगे सेवा सेतु शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 1222 लोगों ने शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और इनमें से 1107 ने शिविर में भाग लिया। इन्हें सरकारी योजना की जानकारी दी गई और लाभ भी प्रदान किया गया। दरअसल, रविवार को जोन कार्यालयों में ‘सेवा सेतु’ शिविर लगाए गए थे। इनका मकसद नागरिकों को निगम की सुविधाओं का लाभ प्रदान करना था।

यह जानकारी दी
संपत्तिकर, जलकर, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, भवन संबंधी कार्य, स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सड़क सहित नगर निगम से संबंधित विषयों की जानकारी।

Advertisement

जोन 1 में भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई उपस्थिति

जोन-1 का शिविर पीपलीनाका दफ्तर में लगा। यह सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन ने उपस्थिति दर्ज कराई। इन्होंने पात्रता पर्ची, पेंशन योजना, वृद्धावस्था कल्याण पेंशन, संबल योजना, मजदूर डायरी, लाड़ली लक्ष्मी योजना का मौके पर ही जरूरतमंदों को लाभ दिया।

Advertisement

जोन 2 में महापौर ने की सहभागिता
जोन-2 के शिविर में महापौर महापौर मुकेश टटवाल सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने नागरिकों की समस्या सुनी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें