Popup Image
Advertisement

ठगी के 16 खातों में फंसी रकम, पुलिस ने बचाए फरियादी के करीब 1 लाख रुपए

पुलिस ने बचाए फरियादी के लगभग एक लाख रुपए, जल्द मिलेंगे…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज शाजापुर। जिले के कालापीपल की साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के माध्यम से गायब हुई राशि को बचाते हुए फिलहाल होल्ड कर दिया गया है। कानूनी प्रक्रिया के बाद यह राशि संबंधित को लौटा दी जाएगी। यह राशि 16 खातों में ट्रांसफर की जा रही थी जिसे उसके पहले ही होल्ड कराने में पुलिस को सफलता मिली है।

कालापीपल क्षेत्र के एक निवासी के साथ साइबर ठगों द्वारा 99 हजार 999 की ऑनलाइन ठगी की गई थी। पीडि़त द्वारा थाना कालापीपल की साइबर हेल्प डेस्क को सूचना दी गई। थाना प्रभारी पीके पाठक के निर्देश पर साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल एवं संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया।

Advertisement

पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण से ठगी गई 99 हजार 999 की संपूर्ण राशि जो 16 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर हो रही थी उसे तत्काल प्रभाव से होल्ड करा दिया। पुलिस की इस तत्परता से पीडि़त की मेहनत की कमाई साइबर अपराधियों के हाथों में जाने से बच गई। राशि को पीडि़त के खाते में रिफंड कराने की वैधानिक प्रक्रिया जारी है। एसपी प्रियंका शुक्ला, एएसपी महेंद्र तारणेकर और शुजालपुर एसडीओपी निमेश देशमुख के निर्देशन में पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें