Popup Image
Advertisement

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी फॉर्च्यूनर, 3 युवकों को रौंदा; एक की मौत

शिवाजी वाटिका पर बीती रात रईसजादों की बेलगाम गाड़ी ने उजाड़ा गरीब का आशियाना

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। सन्नाटे में डूबी शहर की सड़कों पर बीती देर रात बेलगाम दौड़ती गाडिय़ों की अंधी रफ्तार ने एक और बेकसूर की जान ले ली। संयोगितागंज क्षेत्र में शिवाजी वाटिका के पास करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार फॉच्र्यूनर ने बाइक सवार तीन युवकों को सामने से उड़ा दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि 19 वर्षीय ऑटो मैकेनिक आदिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके दो नाबालिग साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक को रौंदने के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगी लोहे की मजबूत रेलिंग को उखाड़ते हुए उसमें जा धंसी। हादसे के तुरंत बाद चालक गाड़ी को लावारिस छोड़कर भाग निकला।

मथुरावाली गली निवासी मृतक आदिल दिनभर पसीना बहाकर ऑटो रिपेयरिंग का काम करता था और अपने पूरे परिवार का मुख्य आर्थिक संबल था। उसके पिता मोटर बाइंडिंग का काम करते हैं। देर रात काम निपटाकर वह अपने साथी अल्लू (16) और अल्फेज (17) के साथ सरवटे बस स्टैंड से चाय पीकर लौट रहा था, तभी बेकाबू रफ्तार उनकी काल बन गई।

Advertisement

चीख-पुकार के बीच फरार हुआ चालक, दो साथी अस्पताल में

टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों नाबालिग साथी हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद हुए धमाके से जब तक लोग मौके पर पहुंचते, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो चुका था। घायल साथी अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। पुलिस ने फॉच्र्यूनर जब्त कर अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है।

Advertisement

बेटे के सामने मां ने तोड़ा दम

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 44 वर्षीय महिला की जान चली गई। बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनका बेटा बाल-बाल बच गया, जिसे मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान शांतिबाई (44) पति फूलचंद के रूप में हुई है। सोमवार रात वह अपने बेटे विजय के साथ बाइक से पीथमपुर से धार की ओर जा रही थीं। तेजाजी नगर क्षेत्र में अचानक संतुलन बिगडऩे से शांतिबाई चलती बाइक से सीधे सड़क पर आ गिरीं।

सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी हालत नाजुक हो गई थी। घबराए बेटे ने राहगीरों की मदद से उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब यह पड़ताल कर रही है कि बाइक अनियंत्रित होकर फिसली थी या किसी अज्ञात वाहन ने कट मारा था। सदमे में होने के कारण घायल बेटे के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं, जिसके बाद ही हादसे की असली वजह साफ होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें