Popup Image
Advertisement

रतलाम में तकनीकी खराबी से नहीं उड़ा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर

कार से भोपाल रवाना

Advertisement

मंत्री चेतन्य कश्यप की माताजी के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे हेमंत खंडेलवाल

काफी देर इंतजार के बाद बदला यात्रा का प्लान

Advertisement

रतलाम। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का रतलाम में हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सका। काफी देर तक इंतजार करने के बाद पायलट ने तकनीकी समस्या की जानकारी दी। इसके बाद खंडेलवाल भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन की कार से भोपाल के लिए रवाना हुए। उनके साथ विप्लव जैन भी भोपाल गए।

मंत्री चेतन्य कश्यप के निवास पर जताया शोक

Advertisement

हेमंत खंडेलवाल प्रदेश के मंत्री चेतन्य कश्यप की माताजी तेजकुंवरबाई के निधन पर शोक व्यक्त करने बुधवार को रतलाम पहुंचे थे। वे सुबह भोपाल से हेलीकॉप्टर के जरिए बंजली हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद मंत्री चेतन्य कश्यप के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कुछ देर रुकने के बाद खंडेलवाल वापस भोपाल जाने के लिए बंजली हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर में सवार हो गए। हालांकि, तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। काफी देर इंतजार के बाद उन्होंने सड़क मार्ग से भोपाल जाने का निर्णय लिया और विप्लव जैन की कार से रवाना हो गए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें