Popup Image
Advertisement

खुदकुशी से पहले रजिस्टर में लिखी बात, बीमा कर्मचारी ने छोड़ा भावुक संदेश

अक्षरविश्व न्यूज ग्वालियर। ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित वेंकटेश्वर अपार्टमेंट में गुरुवार देर रात एक युवक का शव फ्लैट के कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान अंबाह निवासी संतोष शर्मा के रूप में हुई है।

Advertisement

वह ग्वालियर की एक बीमा कंपनी में नौकरी करता था। घटना की सूचना रात करीब 11 बजे मिलने पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे में मिले एक रजिस्टर में युवती का जिक्र करते हुए कुछ पंक्तियां लिखी मिली हैं। इनमें उसने लिखा है कि उसने युवती के साथ काफी समय बिताया और वह बहुत अच्छी है। साथ ही, अपनी मौत के लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराने की बात लिखी है। पुलिस के अनुसार, जिस फ्लैट में संतोष का शव मिला, वह एक युवती ने किराए पर लिया था। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि युवती संतोष के साथ इसी फ्लैट में रहती थी।

पुलिस ने युवती से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह पीएचडी के काम से बाहर गई है। फिलहाल पुलिस युवती के साथ संतोष के संबंधों और उसकी मौत से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement

घटना वेंकटेश्वर अपार्टमेंट के बी-ब्लॉक स्थित जी-8 फ्लैट की है। गुरुवार रात कमरे में संतोष का शव पंखे से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी गई। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. कोक सिंह को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है।

फोन कॉल और चैट हिस्ट्री की जांच से उसकी मौत से जुड़े तथ्यों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

ऑनलाइन गेमिंग की आदत की भी जांच
शुरुआती जानकारी में संतोष के ऑनलाइन गेमिंग में काफी सक्रिय रहने की बात सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं ऑनलाइन गेमिंग में पैसों के लेनदेन या किसी अन्य वजह से वह तनाव में तो नहीं था। हालांकि, गेमिंग में बड़ी रकम हारने, कर्ज होने या इसी वजह से खुदकुशी करने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। कमरे में मिले रजिस्टर में युवती के संबंध में लिखी पंक्तियों के बाद पुलिस उसके साथ संतोष के संबंधों की भी पड़ताल कर रही है। युवती के बाहर होने की बात और अपार्टमेंट के लोगों से मिली जानकारी को जांच में शामिल किया जा रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें