Popup Image
Advertisement

अभिजीत दीपके गिरफ्तार सुबह नेहा को किया रिहा

नईदिल्ली, एजेंसी। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनकी लीगल टीम मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। दीपके को शुक्रवार को कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले हिरासत में लिया गया था। 8 दिन में दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार कार्रवाई है।

Advertisement

इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। अगले दिन वे रिहा हो गए थे। इसी मामले में एआईएसए अध्यक्ष नेहा बोरा समेत करीब 150 लोगों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 5 बजे बोरा को रिहा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, उन्हें दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत हिरासत से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद छोड़ा गया। एक्टर और एक्टिविस्ट प्रकाश राज ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और वोटर लिस्ट के एसआईआर के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें