Popup Image
Advertisement

एअर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब की उड़ानें 24 अक्टूबर तक निलंबित

नई दिल्ली। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सऊदी अरब के तीन प्रमुख शहरों जेद्दा, रियाद और दमाम से आने-जाने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। एयरलाइन के अनुसार, यह रोक 24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी। उड़ानें प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को टिकट री-बुकिंग, यात्रा की तारीख बदलने और रिफंड का विकल्प दिया है।

Advertisement

15 अक्टूबर तक टिकट बुक कराने वालों को राहत

एअर इंडिया के अनुसार, जिन यात्रियों के कन्फर्म टिकट 15 अक्टूबर 2026 या उससे पहले जारी किए गए हैं और जिनकी यात्रा 9 से 25 अक्टूबर 2026 के बीच निर्धारित है, उन्हें विशेष सुविधा मिलेगी। पात्र यात्री 10 नवंबर 2026 तक एक बार बिना अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख बदलवा सकते हैं। यह सुविधा संबंधित एयरलाइन की शर्तों के अनुसार लागू होगी।

Advertisement

वैकल्पिक शहरों से भी कर सकेंगे यात्रा

उड़ानें प्रभावित होने की स्थिति में यात्री खाड़ी क्षेत्र के कुछ अन्य शहरों से आने-जाने वाली उड़ानों में री-बुकिंग करा सकते हैं। एअर इंडिया के यात्री दुबई या दोहा से उड़ान का विकल्प चुन सकते हैं।

Advertisement

वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री अबू धाबी, अल ऐन, बहरीन, दोहा, दुबई, कुवैत, मस्कट, रास अल खैमाह, सलालाह और शारजाह से आने-जाने वाली उड़ानों में री-बुकिंग करा सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

यात्रियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि वैकल्पिक शहर से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने पसंदीदा प्रस्थान शहर तक पहुंचने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। इसके अलावा, संबंधित देश के वीजा और प्रवेश संबंधी नियमों का पालन करना भी जरूरी होगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति और री-बुकिंग से संबंधित जानकारी संबंधित एयरलाइन से जरूर प्राप्त कर लें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें