Popup Image
Advertisement

ट्रेन में चढ़ रही महिला के कान से झुमके निकाले

उज्जैन। दिल्ली आंबेडकर नगर ट्रेन में चढ़ रही महिला के कान से आरोपियों ने कटर से काटकर सोने के झुमके निकाल लिए। कुछ दिनों पहले भी अन्य महिलाओं के साथ इसी तरह की वारदात हुई थी। तब महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का गिरोह पकड़ा गया था। जानकारी के अनुसार ट्रेन में झुमके काटने की वारदात नयापुरा निवासी सीता लखवानी के साथ हुई।

Advertisement

इससे पहले हरियाणा निवासी विमलादेवी के कान की बाली इसी तरह कटर से काटकर चुरा ली थी। जानकारी के अनुसार चोरों का पांच-सात लोगों का गिरोह है जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। शिकार महिला को आसपास से घेर लेते हैं और ट्रेन में चढ़ते समय कान से बाली झुमके या गले से सोने की चेन खींच लेते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें