Popup Image
Advertisement

नवसारी स्टेशन पर भी रुकेगी बांद्रा टर्मिनस जयपुर वीकली ट्रेन

उज्जैन। यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त स्टॉपेज दिया है। दोनों तरफ से यह ट्रेन नवसारी स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी रतलाम डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया 26 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 22933 तथा 27 अक्टूबर को जयपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22934 नवसारी स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी। ट्रेन संख्या 22933 जयपुर की ओर जाने वाली ट्रेन रात 08 बजकर 08 मिनट पर और बांद्रा की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 22934 रात 02:44 बजे नवसारी पहुंचेगी।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें