Popup Image
Advertisement

इस साल आरएसएस का संयुक्त पथसंचलन नहीं निकलेगा

महानगर के 7 नगर की 65 बस्तियों में अलग-अलग निकलेंगे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दशहरे पर संयुक्त रूप से निकलने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) का संयुक्त संचलन इस साल नहीं निकला। संघ ने ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महानगर के 7 नगरों की 65 बस्तियों से संचलन निकालना तय किया है। शुरुआत बुधवार से होगी और 26 अक्टूबर तक यह निकलेंगे।

दरअसल,आरएसएस हर साल दशहरे पर अपना स्थापना दिवस मनाता है। 1925 में दशहरे के दिन ही डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर के रेशिमबाग मैदान पर आरएसएस की स्थापना की थी। हिंदू संस्कृति को बचाने के लिए बने संगठन ने तब हर साल दशहरे पर पथ संचलन निकालना तय किया था। उस समय खाकी निक्कर (अब ब्राउन कलर की पेंट), सफेद कमीज, काले जूते, खाकी मोजे, लाल बेल्ट और काली टोपी पहनकर स्वयंसेवक संचलन में निकलते थे।

Advertisement

चूंकि संघ का गठन ङ्क्षहदू संस्कृति को बचाने के लिए हुआ था ऐसे में इसका स्वागत भी खूब होता था। उज्जैन में महाकाल मैदान से निकलने वाला पथ संचलन दशहरा मैदान तक आता था। फिर यह शास्त्रीनगर मैदान पर जाने लगा। स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ी तो अलग-अलग क्षेत्र से संचलन निकलने लगे, फिर भी मुख्य संचलन दशहरे पर ही निकलता था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार संघ अपने 7 नगरों की 65 बस्तियों में अलग-अलग दिन में संचलन निकालने जा रहा है। यह 21 से 26 अक्टूबर के बीच निकाले जाएंगे।

इन नगरों मे निकलेंगे संचलन
संघ उज्जैन को महानगर मानता है। उसने इसे 7 नगरों में बांट रखा है। यह नगर केशव, माधव, राजेंद्र , कालिदास, मधुकर, सुदर्शन और विक्रमादित्य है। इनमें से पांच का नामकरण दिवंगत सर संघचालकों के नाम पर है, जबकि एक महान कवि कालिदास और दूसरा उज्जैन के राजा के नाम पर है।

Advertisement

महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के संचलन का दौर जारी
आरएसएस विद्यार्थियों के लिए अलग पथ संचलन निकाल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को ऋषि नगर स्थित सरस्वती स्कूल से संचलन निकला। जगह-जगह संचलन का स्वागत किया गया।

ज्यादा लोगों की भागीदारी के लिए बस्तियों से संचलन
ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी के लिए बस्तीवार संचलन निकाले जा रहे हैं। इस बार ७ नगर की ६५ बस्तियों में संचलन निकाले जाएंगे। यह सिलसिला बुधवार से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक चलेगा।
राकेश खांडेकर
महानगर कार्यवाहक

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें