Popup Image
Advertisement

4 भाइयों ने मिलकर युवक को पीटा

उज्जैन। जयसिंहपुरा रोड पर 4 भाइयों ने मिलकर एक कार चालक युवक को पीट दिया। वह आगे जा रहे ई-रिक्शा से साइड लेने के लिए हॉर्न बजा रहा था। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा का रहने वाला आयुष माली सोमवार रात कार से घर लौट रहा था। उसके आगे ई-रिक्शा चल रहा था।

Advertisement

साइड के लिए आयुष ने हॉर्न बजाया तो ई रिक्शा चालक संजय माली वाहन से उतरकर गाली गलौज करने लगा। इसी बीच उसके भाई विनोद, केसर और सुनील भी आ गए । इन सभी ने मिलकर आयुष की पिटाई कर दी और धमकी दी कि आगे से कभी हॉर्न बजाया तो जान से खत्म कर देंगे। आयुष को लोगों ने बचाया और अस्पताल पहुंचाया।

पुराने विवाद में पीटा
उज्जैन। खाक चौक के पास अब्दुल समद पिता अब्दुल निजाम खान निवासी हेलाबाखल महिदपुर के साथ सलमान ने पुराने विवाद के चलते लकड़ी की बल्ली से मारपीट कर दी। चिमनगंज थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें