Popup Image
Advertisement

परमिशन नहीं मिलने पर पहले कलेक्टर बंगला घेरा फिर प्रशासनिक संकुल, तभी हटे जब अनुमति मिली

प्रदर्शन : सत्य, सनातन और स्वाभिमान यात्रा पर विमान से पुष्पवर्षा की अनुमति को लेकर टकराव

Advertisement

कम्प्यूटर बाबा के नेतृत्व में पहुंचे थे साधु-संत, सशर्त अनुमति मिली

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन के शिवधाम से अयोध्या के रामधाम तक निकाली जा रही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयङ्क्षसह की सत्य सनातन और स्वाभिमान यात्रा पर एरोप्लेन से पुष्पवर्षा की अनुमति नहीं मिलने से नाराज संतों ने सोमवार को पहले कलेक्टर बंगला घेरा, फिर प्रशासनिक संकुल पर धरना दिया। करीब दो घंटे तक चले धरने के बाद संतों को सशर्त अनुमति मिल गई।

Advertisement

दरअसल, यह साधु-संत कम्प्यूटर बाबा के नेतृत्व में शाम करीब ६ बजे कलेक्टर बंगला घेरने पहुंचे थे। कोठी मार्ग स्थित बंगले के बाहर यह धरने पर बैठ गए। करीब आधे तक इन्होंने भजन गाए और अनुमति की मांग की। धरने की जानकारी एसडीएम कोठी महल पवन बारिया को लगी तो वे ताबड़तोड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कम्प्यूटर बाबा को बताया कि पुलिस का अभिमत नहीं आने से अनुमति जारी नहीं हुई थी। अभिमत आ गया है।

चूंकि महानवमी के कारण आज लोकल हॉलिडे की स्थिति है, ऐसे में अनुमति जारी होने के विलंब हुआ है।वह उनके साथ प्रशासनिक संकुल चलें, यहां से जल्दी ही अनुमति जारी कर देंगे। एसडीएम की बात सुनकर साधु-संत वाहनों से प्रशासनिक संकुल पहुंच गए और गेट के बाहर ही बैठकर उस वक्त तक भजन करते रहे, जब तक की अनुमति जारी नहीं हो गई। रात करीब 8 बजे अनुमति जारी हुई तो बाबा प्रसन्न हो गए। हालांकि अनुमति सशर्त दी गई है।

Advertisement

क्यों हुआ हंगामा
दरअसल कम्प्यूटर बाबा की तरफ से 12अक्टूबर को अनुमति के लिए आवेदन दिया गया था। इसमें सत्य सनातन और स्वाभिमान यात्रा पर दोपहर 12.30 से शाम 4.00 बजे तक विमान से पुष्पवर्षा करने की अनुमति मांगी गई थी। पुष्पवर्षा बालाजी गार्डन , हरसिद्धि माता चौराहा, महाकालेश्वर मंदिर चौराहा, गोपाल मंदिर चौराहा, कमरी मार्ग चौराहा पर होनी थी। आठ दिन बाद भी अनुमति नहीं मिलने पर हंगामा हुआ।

केवल बालाजी गार्डन के लिए ही मिली अनुमति
एडीएम अत्येंद्र सिंह गुर्जर ने सोमवार रात करीब 8 बजे सशर्त अनुमति जारी की। इसके मुताबिक सिर्फ बालाजी गार्डन पर ही विमान से पुष्पवर्षा की अनुमति दी गई। बाकी जगहों की अनुमति भीड़ और सुरक्षा कारणों की वजह से रोक दी गई।

अनुमति सशर्त जारी की है
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के लिए अनुमति मांगी गई थी। संतों में विलंब के कारण रोष था। हालांकि अनुमति सशर्त जारी की गई है। केवल बालाजी गार्डन पर ही पुष्पवर्षा करने की अनुमति एडीएम ने दी है।
पवन बारिया, एसडीएम कोठी महल

अनुमति मिल गई है, धन्यवाद
12 अक्टूबर को आवेदन किया था। यात्रा के एक दिन पहले तक अनुमति नहीं मिली थी। हालांकि प्रशासन ने अनुमति जारी कर दी। प्रशासन, सीएम डॉ. मोहन यादव और समस्त मीडिया को हमारा धन्यवाद।
कम्प्यूटर बाबा

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें