Popup Image
Advertisement

सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को तीन किस्तों में मिलेगा एरियर

एमपी के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2त्न बढ़ेगा, जनवरी से मिलेगा लाभ

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (ष्ठ्र) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से देय होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स के हितों का हमेशा ध्यान रखती है। कर्मचारियों को जनवरी से सितंबर तक नौ महीने के एरियर का भुगतान तीन समान मासिक किस्तों में किया जाएगा।
वहीं, अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान नवंबर में बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ किया जाएगा। इसके अलावा पेंशनर्स की महंगाई राहत (ष्ठक्र) में भी जुलाई 2026 से 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

किसानों को सौगात, कृषि मंडी में उतरेगी एलिवेटेड कॉरिडोर की भुजा

पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम डॉ. यादव

Advertisement

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत देश के 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। मध्यप्रदेश के करीब 80 लाख और उज्जैन जिले के 2 लाख किसानों को इसका लाभ मिला। इस अवसर पर उज्जैन कृषि उपज मंडी में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

वहीं, प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत अतिरिक्त 6 हजार रुपए दे रही है। इस तरह किसानों को सालाना कुल 12 हजार रुपए मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों की मांग पर आगर नाके से हरिफाटक तक बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर की एक भुजा कृषि उपज मंडी में उतारने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे आगर रोड पर जाम की समस्या कम होगी और किसानों के ट्रैक्टर व अन्य वाहन सीधे मंडी तक पहुंच सकेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, यूडीए अध्यक्ष रवि सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बैतूल में 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 30 करोड़ रु. से अधिक का बोनस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ से अधिक की बोनस राशि अंतरित करेंगे। इससे दक्षिण बैतूल, पश्चिम बैतूल, उत्तर बैतूल, पांढुर्णा, पूर्व एवं पश्चिम छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम वन मंडल के संग्राहक लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की काष्ठ लाभांश राशि भी अंतरित करेंगे। बोनस वितरण का मुख्य कार्यक्रम बैतूल के पुलिस ग्राउंड में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले को 443 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें