Popup Image
Advertisement

चिमनगंज मंडी की फड़ से एक क्विंटल सोयाबीन का बोरा चोरी

सीसीटीवी फुटेज में दिखे 4 बदमाश, थाने पहुंचा किसान

Advertisement

उज्जैन। चिमनगंज मंडी में सोयाबीन बेचने आए किसान की सोयाबीन का बोरा बदमाशों ने चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज लेकर किसान चिमनगंज थाने पहुंचा।

उन्हेल के अरोली जस्सा के निवासी संदीप परमार पिता शंकरलाल शनिवार को 6 क्विंटल 25 किलो सोयाबीन 6 बोरे में भरकर चिमनगंज मंडी आए थे। यहां 6900 रुपए क्विंटल के भाव में उन्होंने सोयाबीन का सौदा किया। संदीप के परिचित ने 5 बोरे दुकान पर रख दिए और गलती से 1 बोरा फड़ पर रखा रहा। संदीप को व्यापारी ने 1 बोरा कम आने की सूचना दी तो वह वापस मंडी पहुंचा। फड़ पर 1 क्विंटल सोयाबीन से भरा बोरा नहीं मिला। उसने मंडी समिति के सीसीटीवी कैमरे चैक किये जिसमें 4 युवक बोरा अपने वाहन में रखकर जाते दिखे। वह फुटेज लेकर थाने पहुंचा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें