Popup Image
Advertisement

ट्रैक्टर पलटा, खाई में गिरा युवक, मौत

उज्जैन। पासलोद में रहने वाला युवक ट्रैक्टर पलटने से खाई में गिर गया। साथी उसे चरक अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। उन्हेल के पासलोद के रहने वाले महेश पिता अंतर सिंह पंवार (30) दोस्त संदीप के साथ तपोभूमि ग्रिड के पास विद्युत पोल लगाने का काम कर रहा था।

Advertisement

तभी ट्रैक्टर चलाते समय संतुलन बिगड़ा और कान्ह नदी किनारे वाहन पलट गया। महेश गिरकर खाई में जा गिरा। साथी मजदूर उसे चरक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने महेश को मृत घोषित कर दिया। दोस्त संदीप ने बताया कि वह पहले दिन ही काम करने आए थे। ठेकेदार लोकेश चौहान ने बताया कि घटना के समय वह साइट पर नहीं था। दूसरे मजदूरों ने उसे घटना की जानकारी दी। यह भी स्पष्ट नहीं है कि ट्रैक्टर महेश चला रहा था या कोई ओर। महेश के परिजनों ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें