Popup Image
Advertisement

25 दिन बाद पकड़ा गया गोल्डन मोबाइल शॉप में वारदात करने वाला, पिता फरार

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी टीम ने खोज निकाला बदमाश

Advertisement

2 मोबाइल फोन, 1 एप्पल आइपैड और सीसीटीवी की डीवीआर जब्त

उज्जैन। फाजलपुरा क्षेत्र स्थित गोल्डन मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात को झोपड़पट्टी में रहने वाले एक बदमाश ने अपने पिता के साथ अंजाम दिया था। दिन में दोनों ने दुकान की रेकी की थी और रात में वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी से दो मोबाइल,एक एप्पल आइपैड और सीसीटीवी की डीवीआर जब्त की गई है।

Advertisement

दरअसल, 6 अक्टूबर 2026 को फाजलपुरा के रहने वाले परवेज मंसूरी की शॉप में चोरी की वारदात हुई थी। 58, लाला लाजपत राय मार्ग स्थित गोल्डन मोबाइल शॉप के शटर के ताले तोड़कर बदमाश 15 मोबाइल फोन, एप्पल आइपैड, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर, हार्ड डिस्क और नगदी चुरा ले गए थे।

ढाई लाख का सामान बरामद, बाकी पिता के पास: आरोपी से 2 मोबाइल फोन, 1 एप्पल आईपैड, सीसीटीवी कैमरे की 1 डीवीआर जब्त की गई। इनकी अनुमानित कीमत करीब 2.५० लाख है। आरोपी खय्याम की तलाश की जा रही है।

Advertisement

सीसीटीवी से लगा सुराग

बदमाश दुकान के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी निकाल ले गए थे। ऐसे में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें दो शख्स संदिग्ध दिखाई दिए। इनमें से एक की शिनाख्त हो गई। इसका नाम आशीष उर्फ गंजू उर्फ सुखमनंदर सिंह है।

आरोपी मूलत: भोपाल के रातीबड़ स्थित पारदी मोहल्ला का रहने वाला है। फिलहाल वह चिमनगंज थाने के सेंट पॉल स्कूल के सामने झुग्गी बनाकर रह रहा है। उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। इसमें आरोपी ने अपने पिता खय्याम के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार कर लिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें