रांग साइड में तेज रफ्तार से फोर व्हीलर चलाया, फिर पुलिस ने चालान बनाया

उज्जैन। अपने फोर व्हीलर पर करणी सेना परिवार की नेम प्लेट लगाकर औद्योगिक क्षेत्र में तेज रफ्तार में रांग साइड में वाहन चलाने वाले पर ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना लगा दिया है। वाहन मालिक से माफी भी मंगवाई है।
Advertisement
दरअसल, वाहन क्रमांक एमपी 13 एजे 5587 के रांग साइड में तेज रफ्तार से जाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया गया। थाने बुलाकर उस पर २ हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वाहन मालिक ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी और कहा कि वह आगे से रफ ड्राइविंग नहीं करेंगे।
Advertisement









