Popup Image
Advertisement

जबलपुर में छात्राओं से स्कूल की सफाई कराई

अभिभावकों का विरोध: डीईओ ने प्रभारी प्राचार्या को नोटिस देकर मांगा जवाब

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज जबलपुर। जबलपुर के शासकीय कन्या शाला ब्योहारबाग में दीपावली की सफाई के नाम पर छात्राओं से कचरा उठवाने का मामला सामने आया है। छात्राओं के अभिभावकों ने इसका विरोध किया तो स्कूल में मौजूद शिक्षकों से उनका विवाद हो गया। एक अभिभावक ने इस दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से भी की गई है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए विभाग ने प्रभारी प्राचार्या को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार की है। छात्राओं के परिजन जब उन्हें लेने स्कूल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बच्चियां कक्षा में पढ़ाई करने के बजाय कचरा उठाने और सफाई करने में लगी हुई थीं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में सफाई कर्मचारी पदस्थ होने के बावजूद छात्राओं से सफाई कराई जा रही थी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के सामने आपत्ति जताई और इसका वीडियो भी बना लिया।

Advertisement

अभिभावकों के मुताबिक, जब उन्होंने इस पर सवाल उठाए तो प्राचार्य की ओर से संतोषजनक जवाब देने के बजाय कथित तौर पर कहा गया कि बच्चों को ले जाना है तो ले जाएं। इस बात पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद अभिभावकों ने शिक्षा विभाग में शिकायत की।

सफाई कर्मचारियों से कराया जाना था काम

Advertisement

जानकारी के मुताबिक स्कूल में दीपावली के मद्देनजर सफाई कराई जा रही थी। यह काम स्कूल में पदस्थ कर्मचारियों को करना था, लेकिन छात्राओं को भी इसमें लगा दिया गया। अभिभावकों का कहना है कि बच्चियों को स्कूल पढ़ाई के लिए भेजा जाता है, उनसे कचरा साफ कराने के लिए नहीं। जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे ने बताया कि छात्राओं से सफाई कराए जाने के मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में छात्राओं से इस तरह के काम कराए जाने के संबंध में विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी। स्कूल की प्रभारी प्राचार्या को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें