Popup Image
Advertisement

ट्रंप ने माना- मिडटर्म में हार की वजह ईरान जंग मौका मिला तो फिर हमला करूंगा

उनकी पार्टी ने दोनों सदनों में बहुमत गंवाया

Advertisement

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने माना है कि ईरान के साथ जंग के कारण मिडटर्म चुनाव में उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ। हालांकि, उन्होंने इसका बचाव करते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए यही एक रास्ता था। सीएनबीसी के मुताबिक ट्रंप ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ईरान जंग की वजह से कुछ समय के लिए पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई थीं। लेकिन अगर मुझे दोबारा फैसला लेने का मौका मिले, तो मैं फिर यही करूंगा।

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स: हाउस में कुल 435 सीटें हैं। सभी सीटों पर चुनाव हुए। विपक्षी डेमक्रेटिक पार्टी ने 242 और ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने 151 सीटें जीती हैं। 42 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। डेमोक्रेट्स को जरूरी बहुमत मिल चुका है।

Advertisement

सीनेट: सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। अब तक 33 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 20 और रिपब्लिकन पार्टी ने 13 सीटें जीती हैं। बाकी 2 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 54 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 44 सीटें हैं।

गवर्नर चुनाव: कुल 36 सीटों में से 34 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। 22 डेमोक्रेट्स और 12 रिपब्लिकन ने सीटें जीती हैं। 2 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है।

Advertisement

सेंसेक्स 1500, निफ्टी 400 अंक उछला

आज सेंसेक्स 1500 अंक या 1.90 प्रतिशत चढ़कर 78,800 पर पहुंच गया। इसे तेजी से निवेशकों की दौलत 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ गई। निफ्टी में भी 400 अंक या 1.80 प्रतिशत की तेजी है, ये 24,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने 4 सितंबर के बाद पहली बार 24 हजार का आंकड़ा पार किया। मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी दोनों सदनों में हार गई। इससे ईरान जंग रुकने की उम्मीद बढ़ी है। जंग थमने पर कारोबार आसान होगा। इसलिए लोग बाजार में लौटे। नतीजों के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भी अच्छी तेजी रही।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें