Popup Image
Advertisement

प्रबंधक पर लोकायुक्त का छापा: आय से 700 फीसदी अधिक मिली संपत्ति

नालछा में तीन ठिकानों पर 10 घंटे चली कार्रवाई… आलीशान मकान, जेवर, जेसीबी और जमीनें जब्त

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नालछा के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर की काली कमाई पर लोकायुक्त पुलिस का करारा चाबुक चला है। अलसुबह 5 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चली साढ़े 10 घंटे की मैराथन छापेमारी में इस भ्रष्ट प्रबंधक के पास आय के ज्ञात स्त्रोतों से करीब 700 फीसदी अधिक अनुपातहीन संपत्ति का भंडाफोड़ हुआ है। वेतन और खेती से कुल 40 लाख रुपए की आमदनी दिखाने वाले प्रबंधक ने भ्रष्टाचार की बदौलत 3 करोड़ 32 लाख 61 हजार 575 रुपए का भारी-भरकम साम्राज्य खड़ा कर रखा था। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस ठोक कर उसकी अकड़ ढीली कर दी है।

सरकारी पद की मलाई खाकर शेरसिंह ने ग्राम सोडपुर में 2400 वर्गफीट में दो मंजिला आलीशान बंगला तान दिया, जिस पर करीब 97 लाख रुपए फूंके गए। मांडव रोड तिराहे पर 20 लाख रुपए का व्यावसायिक परिसर भी खड़ा कर लिया। इतना ही नहीं, काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए पत्नी कविता के नाम पर पीथमपुर के सोडपुर और मांडव में करीब 50 लाख रुपए की बेशकीमती कृषि भूमि खरीद डाली।

Advertisement

जेसीबी, कारों का काफिला… घर में करोड़ों का विलासी सामान
प्रबंधक की अय्याशी और रसूख का आलम यह था कि उसके पास से जेसीबी, ट्रैक्टर, टीयूवी, ऑल्टो, बुलेट सहित 53 लाख रुपए की गाडिय़ों का बेड़ा बरामद हुआ। घर के भीतर 1.22 करोड़ रुपए से ज्यादा का लग्जरी सामान और 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर व नकदी मिली।

बेनामी संपत्तियों की कुंडली खंगाल रही टीम

Advertisement

लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय की अगुवाई में 40 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के भारी-भरकम अमले ने नालछा और सोडपुर के तीनों ठिकानों पर एक साथ धावा बोलकर प्रबंधक को संभलने तक का मौका नहीं दिया। लोकायुक्त अब प्रबंधक के एक अन्य बेनामी भवन, बैंक खातों और लॉकरों की कुंडली खंगालने में जुटी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें