सोनम वांगचुक का दावा- घर में नजरबंद, 25+ जवान तैनात

लेह आने-जाने पर 60 दिन तक रोक लगाई
लेह, एजेंसी। क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। उन्होंने गुरुवार रात वीडियो जारी कर कहा कि उनके घर के बाहर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात है। पुलिस उन्हें घर से बाहर जाने नहीं दे रही है।
दूसरी तरफ लद्दाख पुलिस का कहना है कि यह हाउस अरेस्ट नहीं है। यह चुनाव के दौरान लागू निषेधाज्ञा का पालन है। वांगचुक और लद्दाख के संगठन 4 दिसंबर को होने वाले पहाड़ी परिषद चुनाव को सर्दियों में कराने का विरोध कर रहे हैं।
पुलिस ने एक दिन पहले ही वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाया था। इसके बाद पुलिस उन्हें उनके घर लेकर गई थी। मीडिया के मुताबिक एक आदेश में उनके लेह आने-जाने पर 60 दिन की रोक लगा दी गई है। वांगचुक ने कहा कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के खिलाफ मजिस्ट्रेट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे।









