Popup Image

चरक भवन का औषधि वितरण केंद्र रात भर रहा बंद, दो का वेतन काटा

उज्जैन। चरक भवन में भर्ती और इमरजेंसी में आए मरीजों को शुक्रवार रात दवा के लिए परेशान होना पड़ा। भवन में स्थित दवा वितरण केंद्र शाम से लेकर शनिवार सुबह तक बंद रहा। इसकी वजह दो महिला कर्मचारी रहीं। कर्मचारी पूर्णिमा पांडे और दिविशा गेहलोत डयूटी पर नहीं पहुंची। इनका वेतन काटा जाएगा।

Advertisement

आरएमओ ने दो महिला कर्मचारियों की डयूटी केंद्र पर लगाई थी। इनमें से एक ने बीमार होने का हवाला देकर डयूटी पर आने में असमर्थता जताई तो दूसरी ने यह कहकर आने से मना कर दिया कि रात के समय वह अकेले चरक भवन में ड्यूटी नहीं कर सकती। दोनों कर्मचारियों के नहीं आने से केंद्र 12 घंटे तक बंद रहा और मरीज परेशान होते रहे। आरएमओ डॉ. चिन्मय चिंचोलीकर ने बताया कि दोनों कर्मचारियों का वेतन काट दिया है। शोकाज भी जारी किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें