सवारी लटकाकर दौड़ाया ऑटो, जुर्माना

उज्जैन। एक ड्राइवर ने सवारी लटकाकर सड़क पर ऑटोरिक्शा दौड़ा दिया और यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। ट्रैफिक पुलिस को सोशल मीडिया पर जब ऑटो क्रमांक एमपी 13 जेडएन 4158 का वीडियो दिखाई दिया तो उन्होंने ऑटोचालक को ढूंढ निकाला और उस पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं तथा किसी की जान जोखिम में न डालें।
वाहनों के शीशे से कलर फिल्म उतरवाई
उज्जैन। यातायात पुलिस ने शनिवार को वाहनों पर लगी कलर फिल्म हटवाई। खासकर शहर के बाहर से आए वाहनों को रोका गया और उनसे ब्लैक फिल्म निकाली गई। दरअसल, यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर रही है।उसने हरिफाटक चौराह पर वाहनों की जांच की । इस दौरान फिल्म के साथ वाहन चालकों के दस्तावेजों की भी जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जमकर चालान भी लगाया गया।









