Popup Image

मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर चलती एसी बस में आग, 20 फीट ऊंची लपटें उठीं

छतरपुर जा रहे 40 यात्रियों ने भागकर जान बचाई

Advertisement

मथुरा/भोपाल। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात डेढ़ बजे चलती डबल डेकर एसी बस में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस से 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। समय रहते बस में सवार सभी 40 यात्रियों ने भागकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बस और उसमें रखा पूरा सामान पूरी तरह जल चुका था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी।

खजुराहो ट्रैवल्स की बस दिल्ली से मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही थी। मध्य प्रदेश का रहने वाला ड्राइवर जितेंद्र 40 यात्रियों को बस में बैठाकर दिल्ली के कश्मीरी गेट से छतरपुर के लिए निकला था। इसी दौरान मथुरा के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट पुल पर बस में आग लग गई। हादसे के समय लोग सो रहे थे। अचानक बस से धुआं उठने लगा। इसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर ने बस को किनारे रोका। सभी यात्री नीचे उतरकर बाहर आ गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें