Popup Image

ऑटो पार्किंग के लिए मांगी रंगदारी, निकाला जुलूस

उज्जैन। चिमनगंज मंडी के गंगानगर क्षेत्र में ऑटो पार्किंग के लिए रंगदारी मांगने वाले एक आरोपी का पुलिस ने जुलूस निकाल दिया। आरोपी पर पांच अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गंगानगर के रहने वाला जितेंद्र सिंह राजपूत ऑटो चलाता है। उसने ८ नवंबर की रात अपना ऑटो कब्रिस्तान के पास खड़ा किया था।

Advertisement

इसी दौरान आरोपी मोना उर्फ मुजफ्फर साथी आरिफ, अकील एवं शाहरुख के साथ पहुंचा और कब्रिस्तान के पास ऑटो खड़ा करने के लिए 1,500 रुपए की रंगदारी मानी। जब उसने रुपए देने से इंकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारापीटी शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए कुलदीप चौहान के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पुलिस न आरिफ शाह का पकड़कर जुलूस निकाल दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें