शनि देव को अर्पित किए छप्पनभोग

उज्जैन। त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर में शनिवार को शनिदेव को छप्पनभोग अर्पित किए गए। पिछले 10 साल से ग्रामीणों के सहयोग से दिवाली के बाद आने वाले शनिवार को भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। इस साल भी यह आयोजन हुआ।
मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य वीरेंद्र आंजना ने बताया कि छप्पनभोग लगाने के बाद भंडारा आयोजित किया जाता है। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाला भंडारा रात 9 बजे तक चलता है। इस दौरान चलित भंडारे में करीब 20 हजार लोग प्रसादी ग्रहण करते हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से यह सिलसिला चल रहा है।
खड़े हनुमान मंदिर पर शाम को अन्नकूट
सराफा स्थित खड़े हनुमान मंदिर में आज शाम को अन्नकूट होगा। इसके बाद प्रसादी वितरित की जाएगी। कार्तिकचौक स्थित बाबा वीर हनुमान मंदिर में भी आज शाम 7 बजे अन्नकूट के बाद प्रसादी बांटी जाएगी।









