Popup Image

दो घंटे प्लेटफार्म पर रुकने के बाद बच्चें को छोडक़र गई महिला

उज्जैन। रेलवे स्टेशन के मालगोदाम क्षेत्र में दो दिनों पहले अज्ञात महिला दो बच्चों को छोडक़र चली गई। जीआरपी ने बच्चों को मातृ छाया केन्द्र भेजकर मां की तलाश शुरू की है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात प्लेटफार्म क्रमांक 1 स्थित मालगोदाम के बाहर बेंच पर अज्ञात महिला एक 7 माह के शिशु व एक करीब 2 वर्षीय बालक को छोडक़र चली गई। ऑटो चालक ने बच्चों की सूचना थाने पर दी। महिला कांस्टेबल उन्हें थाने लेकर आईं और उनके परिजन की तलाश की।

काफी देर बाद भी जब परिजन की जानकारी नहीं मिली तो बच्चों का मेडिकल कराने के बाद मातृछाया के सुपुर्द किया गया।

Advertisement

खास बात यह कि जिस जगह महिला ने बच्चों को लावारिस छोड़ा वहां न तो जीआरपी और न ही आरपीएफ के कैमरे की लोकेशन है। इस पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्रवेश और निर्गम द्वार के फुटेज खंगाले जिसमें एक महिला दोनों बच्चों को लेकर प्लेटफार्म 1 पर आते दिखी। उक्त महिला करीब दो घंटे तक स्टेशन पर रुकी और उसके बाद बच्चों को छोडक़र गई। पुलिस अब उक्त महिला की तलाश कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें