18 मीटर चौड़ा हो रहा दो तालाब टैगोर मार्ग, आयुक्त पहुुंचे देखने

उज्जैन। टैगोर मार्ग (देवासरोड पर सेंट मैरी स्कूल) से दो तालाब तक 18 मीटर चौड़े हो रहे रोड का काम देखने शुक्रवार को निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा मौके पर पहुंचे। करीब १ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर इंदौर रोड की तरफ से काम तेजी से चल रहा है। देवास रोड की तरफ काम अभी शुरू हुआ है और दोनों तरफ नालियां बनाई जा रही हैं।
Advertisement
यह निर्देश दिए
निगमायुक्त ने रोड की ड्राइंग एवं डिजाइन देखी। उन्होंने इसी अनुसार मॉर्किंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिल्डिंग लाइन, पेयजल लाइन, सीवर लाइन सहित अन्य कामों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी काम समयसीमा में पूराकरने के निर्देश दिए।
Advertisement









