Popup Image

सीएम डॉ. मोहन यादव कल छह घंटे तक शहर में रहेंगे

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ रैली को संबोधित करेंगे

Advertisement

उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव मंगलवार को करीब छह घंटे तक शहर में रहेंगे। इस दौरान वे तीन कार्यक्रमों में शािमल होंगे। पहला कार्यक्रम भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ रैली का रहेगा। शहीद पार्क पर वे सभा को संबोधित करेंगे और पदयात्रा में शािमल होंगे।

भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब 8.30 बजे सीएम उज्जैन पहुंचेंगे। वे मोरारी बापू से मुलाकात करेंगे। बापू इन दिनों ज्योर्तिलिंग और धाम की यात्रा पर हैं और वे कल सुबह उज्जैन पहुंच रहे हैं। सीएम 10 बजे शहीद पार्क पर सभा को संबोधित करेंगे। यहीं से लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ रैली शुरू होगी। वे रैली में पैदल चलकर पुलिस कंट्रोलरूम पहुंचेंगे। दोपहर करीब 2 बजे वे गीता भवन में होने वाले सफाईमित्रों के सम्मान कार्यक्रम में शरीक होंगे। यहां से 2.30 बजे फिर से भोपाल लौटेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें