Popup Image

भक्तों के साथ कल आएंगे बापू अंकपात पर सुनाएंगे रामकथा

एक दिन के आयोजन में एक करोड़ खर्च होने का अनुमान

Advertisement

उज्जैन। संत मोरारी बापू अपनी भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत मंगलवार को उज्जैन आएंगे। वे भक्तों को रामकथा सुनाएंगे। अंकपात मार्ग स्थित खाकचौक पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। महर्षि सांदीपनि आश्रम के सामने करीब 5 बीघा जमीन पर वाटर प्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। आयोजन में करीब एक करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

मोरारी बापू दो विशेष लग्जरी ट्रेनों से करीब 900 भक्तों के साथ सुबह 7.30 बजे उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। बापू महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह 8.30 बजे शिप्रा नदी और 9 बजे महर्षि सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के दर्शन करेंगे। सुबह 10 बजे कथा स्थल पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1.30 बजे तक कथा का आयोजन होगा।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें