Popup Image

बाइक-पिकअप भिड़ंत, किसान की मौत

उज्जैन। सोमवार सुबह बाइक पर खाद की बोरी लेकर गांव लौट रहे किसान को सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने रौंद दिया। नरवर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Advertisement

धर्मेंद्र चौहान पिता शिवलाल (40) निवासी बोडानी थाना नरवर सुबह करीब 9 बजे खाद की बोरी बाइक पर रखकर गांव लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। पिकअप चालक दुर्घटना के बाद भी नहीं रुका और वाहन तेजगति से चलाकर भाग गया।

इधर, गंभीर घायल धर्मेंद्र को परिजन चरक अस्पताल लेकर आए, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि धर्मेंद्र किसान था, उसकी शादी नहीं हुई थी। जिस पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मारी, वह भी बोडानी गांव का ही रहने वाला है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें