Popup Image

आज शाम से बंद होगा जेल चौराहा-कालभैरव मार्ग

सिहंस्थ की तैयारी : कालभैरव मंदिर का डेवलपमेंट शुरू, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह पहुंचे मुआयना करने , जायजा लिया

Advertisement

कालभैरव मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं गढ़कालिका और मोजमखेड़ी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कालभैरव मंदिर का डेवलपमेंट शुरू हो गया है। इसके तहत यहां तक जाने वाले मार्गों को चौड़ा किया जा रहा है। इसी कड़ी में जेल चौराहा से कालभैरव मार्ग को डेवलपमेंट के लिए सोमवार शाम से बंद किया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं को कालभैरव मंदिर तक जाने के लिए गढ़कालिका और मोजमखेड़ी मार्ग का उपयोग करना होगा।

Advertisement

दरअसल, सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था जुटाई जा रही है।स्नान-दान के बाद श्रद्धालु महाकाल, हरसिद्धि के बाद सबसे ज्यादा कालभैरव मंदिर तक आएंगे, ऐसे में मंदिर परिसर को विस्तारित किया जा रहा है। यहां सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन के साथ बेहतर आवागमन, पार्किंग, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं जुटाई जा रही है। डेवलपमेंट का काम शुरू हो गया है। इस लिए सोमवार शाम से जेल चौराहा से श्री कालभैरव मंदिर पहुंच मार्ग बंद किया जा रहा है।

गढ़कालिका और मोजमखेड़ी मार्ग का करना होगा उपयोग
मुख्य मार्ग बंद होने से श्रद्धालुओं को कालभैरव आने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। वे गढ़कालिका, ओखलेश्वर और मोजमखेड़ी मार्ग से होते हुए मंदिर तक पहुंच सकेंगे।

Advertisement

मुआयने पर पहुंचे कलेक्टर ने दिए व्यवस्था के निर्देश
मुआयने पर पहुंचे कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।

दर्शन मार्ग पर बैरिकेड्स के बीच मैट बिछाई जाएगी। धूप से बचाव के लिए रास्ते पर नेट लगाई जाएगी।

मंदिर के आंतरिक एवं बाहरी परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए साइनेज लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को आवागमन मार्ग के परिवर्तन की जानकारी दी जाएगी। ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और वे आसानी से निर्धारित दर्शन मार्ग का प्रयोग कर सकें।

कलेक्टर ने जिग-जैग मार्ग भी देखा।

अफसरों से कहा कि निर्माण के दौरान दर्शन व्यवस्था प्रभावित न हो।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंदिर क्षेत्र में निर्माण एवं विकास कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था पर असर नहीं होना चाहिए। निर्माण कार्यों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन का विशेष ध्यान रखा जाए।

रोजाना दो लाख श्रद्धालु पहुंच रहे उज्जैन
कलेक्टर ने बताया कि उज्जैन में रोजाना करीब दो लाख श्रद्धालु अभी दर्शन के लिए आ रहे हैं। इनमें से 70 फीसदी महाकालेश्वर के दर्शन के बाद कालभैरव मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में इन श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है।

कोयला फाटक चौराहा विकसित होगा, जीटी कंपनी मार्किंग करेगी

उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों के क्रम में रोड चौड़ीकरण करने के बाद अब नगरनिगम चौराहों के सौंदर्यीकरण पर काम कर रहा है। इसी के तहत जीटी कंपनी के माध्यम से चौराहों की डिजाइन बनाई जा रही है। रविवार को मुआयने पर निकले निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने चौराहे की मार्किंग जीटी कंपनी से कराने और रिक्त जगह को अच्छे से विकसित करने के निर्देश दिए।
दरअसल, कोयलाफाटक-कंठाल चौराहा मार्ग का चौड़ीकरण हो चुका है लेकिन इस चौराहे का सौंदर्यीकरण अभी नहीं हुआ है। रविवार को कोयला फाटक से गोपाल मंदिर मार्ग चौड़ीकरण कार्य के तहत कोयला फाटक चौराहे के सौंदर्यीकरण की योजना देखने निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा पहुंचे थे। उन्होंने अफसरों से कहा कि मार्ग चौड़ीकरण के बाद चौराहे का निर्माण नए सिरे से होना है। इसके लिए स्वीकृत ड्राइंग एवं डिजाइन के अनुरूप जीटी कंपनी से मार्किंग करवाई जाए। मार्किंग अनुसार शेष स्थलों को खाली करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।

जी प्लस-3 गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण

निगमायुक्त ने गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का मुआयना भी किया। करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से जी प्लस-3 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। इसमें दुकानों के साथ लगभग 100 वाहनों की पार्किंग सुविधा विकसित की जा रही है। आयुक्त ने काम की गति बढ़ाने के साथ काम निर्धारित समय-सीमा में क्वालिटी अनुसार करने के निर्देश दिए। बेसमेंट-2 का निर्माण शीघ्रता से करने और ग्राउंड फ्लोर एवं बेसमेंट-1 का कार्य दिसंबर के अंतिम सप्ताह में करने के निर्देश दिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें