Popup Image

अस्पताल में भर्ती बेटी को देखने आ रहे पिता की दुर्घटना में मौत

मां ने मोबाइल पर कॉल किया तो एम्बुलेंस चालक ने दी सूचना

Advertisement

उज्जैन। चरक अस्पताल में भर्ती बेटी को देखने महू से आ रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

अनस पिता जाकिर मंसूरी (25) निवासी डोंगर गांव महू का ससुराल जांसापुरा में है। उसकी बेटी तेजू की तबीयत खराब होने पर उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया था। पत्नी तबस्सुम से सूचना मिलने पर अनस महू से उज्जैन आ रहा था। सांवेर के पास रोड डिवाइडर से उसकी बाइक टकराई और वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने एम्बुलेंस से उसे अस्पताल रवाना किया। रात करीब 11 बजे अनस की मां अकीला ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो एम्बुलेंस चालक ने उन्हें बताया कि अनस की दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है बॉडी चरक अस्पताल लेकर जा रहे हैं। परिजन ने बताया कि अनस मिस्त्री था और उसकी 4 वर्ष की बेटी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें