Popup Image

नौकरी का झांसा देकर खुलवाया खाता, क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर लाखों की ठगी

नौकरी का झांसा देकर युवक का खाता खुलवाया, एटीएम, और चेकबुक पास रख ली

Advertisement

उज्जैन। फार्मा कंपनी के कम्प्यूटर ऑपरेटर से दो युवकों ने संपर्क किया। डेली कलेक्शन की पार्ट टाइम नौकरी दिलाने का झांसा देकर बैंक में खाता खुलवाया, एटीएम, चेकबुक अपने पास रखी और ठगी के लाखों रुपए डलवाकर निकाले। चिमनगंज थाना पुलिस ने मामले में दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि वेदांत पाराशर पिता विजय (18) निवासी तिरुपति सॉलिटयर गिरीराज फार्मा में कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। 27 अगस्त को रोहित पटेल निवासी तिरुपति सॉलिटर और राहुल बैरागी निवासी राजरॉयल कॉलोनी उससे मिले। पूछा नौकरी में कितने रुपए मिलते हैं। वेदांत ने बताया 10 हजार रुपए महीना। इस पर युवकों ने उससे कहा कि डेली कलेक्शन की पार्ट टाइम नौकरी दिलवा देंगे जिसमें 25 हजार रुपए महीना मिलेगा। इसके लिये बैंक में खाता खुलवाना पड़ेगा।

Advertisement

वेदांत उनकी बातों में आ गया। आधार कार्ड व अन्य कागजात दिए। रोहित और राहुल ने वेदांत का सेंट्रल बैंक में खाता खुलवाया। चैकबुक, पासबुक और एटीएम इन्होंने अपने पास रख लिए। वेदांत को एयरटेल कंपनी की सिम दी और कहा कि हमसे संपर्क करना हो तो व्हाट्सएप कॉल करना। वेदांत नौकरी शुरू करने के सिलसिले में उनसे संपर्क करता रहा लेकिन नौकरी नहीं मिली।

दो माह में कर दिया लाखों का लेनदेन
वेदांत के मोबाइल पर खाते में रुपए जमा होने और निकलने के मैसेज आने लगे। उसने रोहित व राहुल से इन रुपयों के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम इंटरनेशनल मार्केट में क्रिप्टो करंसी खरीदते हैं जिसके रुपए खाते में आते हैं। चिंता की कोई बात नहीं तुम्हारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। 27 अगस्त से 21 अक्टूबर के बीच उक्त लोगों ने वेदांत के खाते से लाखों का लेनदेन किया।

Advertisement

बैंक से निकाला स्टेटमेंट
वेदांत ने पुलिस को बताया कि सेंट्रल बैंक से स्टेटमेंट निकाला तो पता चला कि उसके खाते में अलग-अलग समय में रुपए जमा हुए और निकाले गए हैं। वेदांत ने रोहित और राहुल से अपने चेकबुक, एटीएम वापस मांगे तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया, बोले कि तेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा, हमने कई लोगों के खाते खुलवाकर इस प्रकार के ट्रांजेक्शन किए हैं।

नौकरी के बदले मिली धमकी
अपने खाते से लाखों का फर्जी तरीके से लेनदेन होने और नौकरी नहीं मिलने से परेशान वेदांत ने जब रोहित और राहुल से पुलिस में शिकायत की बात कही तो उन्होंने धमकी दे डाली। इस पर वेदांत ने थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें