Popup Image

कालभैरव मंदिर में वैकल्पिक ब्रिज शुरू, गढ़कालिका वाले रास्ते से जाना होगा मंदिर

उज्जैन। भगवान श्री कालभैरव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर में नया वैकल्पिक ब्रिज सोमवार दोपहर शुरू कर दिया है। अब बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद श्रद्धालु नदी किनारे बने इस ब्रिज से होकर ही बाहर निकलेंगे। पिछले कई दिनों से लोहे की गर्डर से ब्रिज का निर्माण किया जा रहा था, जिसे अब खोल दिया गया है।

Advertisement

दरअसल, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कालभैरव मंदिर को विकसित किया जा रहा है। उज्जैन विकास प्राधिकरण टेंपल बांड के जरिये कालभैरव लोक बना रहा है। 164.50 करोड़ की राशि इस काम पर खर्च की जाएगी। इस राशि से मंदिर को सजाया-संवारा जाएगा। मंदिर के पीछे घाट बनाया जाएगा। मंदिर परिसर को विस्तारित कर यहां वेटिंग हॉल बनाया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के हर तरह की सुविधा जुटाई जाएगी। इसी कड़ी में भैरवगढ़ जेल के सामने से मंदिर तक जाने वाले मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।
सोमवार शाम जेल चौराहा से मंदिर तक जाने वाला मार्ग बंद कर दिया गया। ऐसे में श्रद्धालुओं को गढ़कालिका मंदिर और मोजमखेड़ी मार्ग से आना पड़ रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें